शोक संदेश : पत्रकार श्री प्रवीण जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता जोशी का आकस्मिक निधन
इंदौर : श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के ब्रह्मलीन समाजसेवी श्री गणेशलालजी जोशी एवं श्रीमती गुलाबबाई जोशी (ग्राम. झालो की मंदार) की बड़ी बहू एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता जोशी का आकस्मिक दुखद निधन कल दिनांक 22 नवंबर 2022 मंगलवार को हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 23 नवंबर 2022 बुधवार को दोपहर 3.00 बजे, निज निवास 58, अलकापुरी कॉलोनी मुसाखेड़ी इंदौर, मध्य प्रदेश से जुनी इंदौर मुक्ति धाम जाएगी.
आप सर्वश्री रानी जोशी, मेघा जोशी, पूजा जोशी, निधि जोशी की पूजनीय माताजी एवं अखिलेश जोशी और प्रदीप जोशी की बड़ी भाभीजी तथा ममता जोशी की जेठानी, नेहा जोशी, जलज जोशी की बड़ी मम्मीजी और जयदीप की नानीजी थी. उक्त जानकारी पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी एवं कोषमंत्री श्री ललित पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल