शोक संदेश: पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट श्री राधेश्याम पुरोहित का निधन
इंदौर.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सुप्रसिद्व एडवोकेट श्री राधेश्याम ब्रह्मलीन भेरूलाल जी पुरोहित का आज दिनांक 28 फरवरी 2025 शुक्रवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 28 फरवरी 2025 शुक्रवार को शाम 4ः00 बजे निज निवास 50, कमाठीपुरा, सुभाष मार्ग इंदौर, मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर रामबाग मुक्तिधाम इंदौर पहुंची, जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ.
आप सर्वश्री कैलाश पुरोहित व स्वर्गीय रामचंद्र पुरोहित के बड़े भाई साहब, राकेश पुरोहित, योगेश पुरोहित के पूजनीय पिताजी एवं आनंद पुरोहित, कपिल पुरोहित (गायक), घनश्याम पुरोहित, प्रवीण पुरोहित के बड़े पिताजी तथा भाविक पुरोहित, माधव पुरोहित, हीया पुरोहित, हिता पुरोहित, काशवी पुरोहित के दादा जी थे. उपरोक्त जानकारी सोशल मीडिया के जादूगर श्री कैलाश भोलीराम जी दवे एवं सुप्रसिद्व युवा एडवोकेट जयेश लक्ष्मीनारायण जी व्यास ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज