📅 Tuesday, 03 November 2026 | 08:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.28 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

आयुक्त का कड़ा रुख : नगर निगम इंदौर की समस्त निविदाऔ एवं कार्यों के साथ ही भुगतान पर लगाई रोक : आयुक्त

📅 19 April 2024, 10:30 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आयुक्त का कड़ा रुख :  नगर निगम इंदौर की समस्त निविदाऔ एवं कार्यों के साथ ही भुगतान पर लगाई रोक : आयुक्त
आयुक्त का कड़ा रुख : नगर निगम इंदौर की समस्त निविदाऔ एवं कार्यों के साथ ही भुगतान पर लगाई रोक : आयुक्त
  • कूटरचना करते हुए निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाली फर्म एवं उनके प्रोपराइटर की अन्य समस्त फर्मो को किया ब्लैकलिस्टेड 
  • आयुक्त का कड़ा रुख : निगम को आर्थिक हानि पहुंचाने वाली कोई भी फर्म, एजेंसी अथवा अधिकारी या कर्मचारी को बक्शा नही जायेगा 
  • इंदौर. आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा निगम को आर्थिक हानि पहुंचाने का प्रयास करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए, निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाली फर्म एवं उनके प्रोपराइटर की अन्य समस्त फर्मो को किया ब्लैकलिस्टेड करते हुए नगर निगम इंदौर की समस्त निविदाऔ एवं कार्यों के साथ ही भुगतान पर लगाई रोक  लगाई गई।

    आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा आदेश जारी करते हुए, नगर पालिक निगम, इंदौर के ड्रेनेज विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों के 20 देयकों की कूटरचना करते हुए नगर पालिक निगम, इंदौर के कोष से राशि रूपये 28.76 करोड का भुगतान प्राप्त करने के प्रयास के संबंध में निगम स्तर से की गई प्राथमिक जॉच में (1) मेसर्स नीव कंस्ट्रक्शन इंदौर, प्रोप्रा. मो. साजिद, 147, मदीना नगर, इंदौर (2) मेसर्स ग्रीन कंस्ट्रक्शन इंदौर, प्रोप्रा. मो. सिद्धीकी, 147, मदीना नगर, इंदौर (3) मेसर्स क्षितिज इन्टरप्राईजेस प्रोप्रा. श्रीमती रेणु बडेरा, 6, आशीष नगर, इंदौर (4) मेसर्स जहान्वी इन्टरप्राईजेस प्रोप्रा. राहुल बडेरा, 12, आशीष नगर, इंदौर (5) मेसर्स किंग कंस्ट्रशन इंदौर, प्रोप्रा. मो. जाकिर, 147, मदीना नगर, इंदौर को संलिप्त पाया गया है ।

    उपरोक्त घटनाक्रम के अनुक्रम में आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा एजेसियों पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए नगर पालिक निगम, इंदौर की ओर से महात्मा गांधी रोड (एम.जी. रोड) थाना इंदौर में दिनांक 16/04/24 को प्राथमिकी (एफ.आई.आर.) दर्ज कराई गई है। 

    साथ ही इन एजेसियों एवं इनके प्रोपराईटर्स के उक्त कृत्यों को दृष्टिगत रखते हुए उल्लेखित फर्मों एवं इनके प्रोप्राराईटरशिप / पार्टनरशिप की अन्य समस्त फर्मो को नगर पालिक निगम, इंदौर की समस्त निविदाओं एवं कार्यों के लिये तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित /ब्लेक लिस्टेड करते हुए इनके समस्त भुगतानों पर भी आगामी निर्णय/आदेश तक रोक लगाई गई।

    विदित हो कि आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा निगम को आर्थिक हानि पहुंचाने का प्रयास करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए निगम के अधिकारियों अथवा कर्मचारियों की संलिप्तता होने और ई नगर पालिका मे प्रविष्टियों के संबंध में आईटी सेल से जांच कराने हेतु अपर आयुक्त श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में जॉच समिति का गठन किया गया है, गठित जॉच समिति में अपर आयुक्त लेखा श्री देवघर दरवई, श्री आर एस देवड़ा सहायक यंत्री, श्री रमेश चंद्र शर्मा सहायक लेखा अधिकारी, श्री अभिनव राय प्रभारी अधिकारी आईटी सेल श्री आशीष तागड़े सहायक लेखापाल श्री रुपेश काले सहायक लेखापाल की गठित की गई। 

    आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा समिति को निर्देशित किया गया कि जॉच में कोई भी दोषी,अपचारी अधिकारी/कर्मचारी जो उपरोक्त प्रकरणों में सम्मिलित है, वह किसी भी कारण से बच नहीं सके तथा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें