📅 Tuesday, 24 November 2026 | 11:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹122,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹147,600 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
इंदौर

ब्रह्मलीन श्री बालकृष्ण करोसिया की 19 वीं पूण्य स्मरण दिवस पर आयोजन संपन्न : वाल्मीकि समाज कट्टर हिंदू पंथी : सांसद

📅 07 September 2021, 03:11 AM • ✍️ Ayush Paliwal • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रह्मलीन श्री बालकृष्ण करोसिया की 19 वीं पूण्य स्मरण दिवस पर आयोजन संपन्न : वाल्मीकि समाज कट्टर हिंदू पंथी : सांसद
ब्रह्मलीन श्री बालकृष्ण करोसिया की 19 वीं पूण्य स्मरण दिवस पर आयोजन संपन्न : वाल्मीकि समाज कट्टर हिंदू पंथी : सांसद

इंदौर. इंदौर नगर पालिका निगम श्री बालकृष्ण सहकारी साख संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कर्मचारी कामगार सहकारिता नेता ब्रह्मलीन श्री बालकृष्ण करोसिया की 19 वीं पूण्य स्मरण दिवस पर सामाजिक समरसता भोज एवं संगोष्ठी व कापियां वितरण समारोह नगर निगम प्रांगण में आयोजित किया गया. 

● वाल्मीकि समाज कट्टर हिंदू पंथी : श्री शंकर लालवानी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि सामाजिक समरसता का जो अलख बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने जगाते हुए पूरे देश को एकजुट करने का जो बीड़ा उठाया उसे अब नए स्वरूप में अपनाने की जरुरत है. सबको समानता का जीवन जीने का अवसर मिले ताकि इस तरह के सम्मेलन की जरुरत ही न पडे. वाल्मिकी समाज कट्टर हिंदू समाज है. श्री लालवानी ने सभी को शुभकामनाएं दी. 

ब्रह्मलीन श्री बालकृष्ण करोसिया की 19 वीं पूण्य स्मरण दिवस पर आयोजन संपन्न

● बाल्मीकि समाज सनातन धर्म को मानता है : श्री प्रताप करोसिया

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वाल्मिकी समाज इंदौर के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रताप करोसिया ने कहा कि शिवाजी महाराज का साथ बाल्मीकि समाज के मेहतर ने दिया था. इसी तरह मल्हार राव होलकर के धड़ को एककर उनका अंतिम संस्कार भी मेहतर समाज के लोगों द्वारा किया गया था इसी तरह आजादी की लड़ाई में बाल्मीकि समाज के योद्धाओं ने अपने प्राणों का बलिदान किया है. वाल्मीकि समाज सनातन धर्म को मानता है डॉक्टर अंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि ने देश को सामाजिक समरसता का संदेश दिया. संत रविदास जी ने कहा है कि “ऐसा चाहू राज में जहां मिले सबन को अन्न छोटा बड़ा सब सम बसें रविदास रहे प्रसन्न“ दोहा सुनाते हुए अपनी बात रखी. विशेष अतिथि भाजपा युवा नेता गोलू शुक्ला थे. सामाजिक समरसता संगोष्ठी के प्रमुख वक्ता सेवा भारती मालवा प्रांत के अजय कुमार, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पंडित विजय कुमार त्रिपाठी रामस्ता विभाग हेमंत मालवीय प नीरज शर्मा, सिख समाज से बिट्टू छाबड़ा व जैन समाज के कल्पित जैन शामिल हुए. 

● महाऋषि वाल्मीकि जी सीता माता को अपनी कुटिया में रखकर नारी सम्मान की रक्षा की : श्री अजय कुमार

सेवा भारती के श्री अजय कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाऋषि वाल्मीकि जी ने सीता माता को अपनी कुटिया में रखकर नारी सम्मान की रक्षा की. वाल्मीकि समाज भगवा ध्वज को लेकर चलने वाला समाज है. इस अवसर पर अतिथि स्वागत संस्था अध्यक्ष प्रेमजीत करोसिया, उपाध्यक्ष गोपाल पथरोड, शकुंतला खोड़े, संचालक सुभाष चौहान, महेश करोसिया, विनोद कल्याणी, महेश आड़े, मनीष वर्मा, प्रकाश बॉस, विजय करोसिया, सुरेश करोसिया, रंजीत करोसिया, रंजीत हरित, चौधरी मनोज सिरसिया, जयमाला मुकेश खत्री, भारत क्रोशिया, कुणाल गोहर, विवेक खत्री, आयुष बेस, राजेश नोईया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे. 

ब्रह्मलीन श्री बालकृष्ण करोसिया की 19 वीं पूण्य स्मरण दिवस पर आयोजन संपन्न

● बीमार होने पर सेवानिवृत्ति लेने वाले सफाईकर्मी के परिवार को नियुक्ति मिले 

इंदौर नगर पालिका निगम श्री बालकृष्ण सहकारी साख संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कर्मचारी कामगार सहकारिता नेता स्वर्गीय श्री बालकृष्ण करोसिया की 19 वीं पूण्य स्मरण दिवस के अवसर पर श्री राजेश करोसिया ने सांसद श्री शंकर लालवानी से निवेदन किया कि मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर पूर्व की तरह बीमार होने पर सेवानिवृत्ति लेने वाले सफाईकर्मी के परिवार के सदस्य को उसके स्थान पर नियुक्ति का हक मिले. इस तरह का प्रस्ताव श्री प्रताप करोसिया की पहल पर नगर निगम ने भोपाल प्रेषित कर दिया है, जिसे मंजूरी मिल जाए तो समाज का भला हो जाएगा. जिस पर श्री लालवानी ने आश्वस्त किया है कि वे मुख्यमंत्री जी से इस संबंध में चर्चा करेंगे. संस्था द्वारा बच्चों को कापियां वितरित की गई. अंत में सभी ने साथ में सहभोज किया.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क. Ayush Paliwal...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल