📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,440 🥈 चांदी (1kg): ₹239,300 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रॉन से पैनी नजर

📅 16 April 2020, 10:28 PM ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रॉन से पैनी नजर
इंदौर जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रॉन से पैनी नजर

● आजाद नगर में स्थापित हुआ नया सीसीटीवी कंट्रोल रूम  

इंदौर। इस वैश्विक महामारी से निपटने हेतु, इंदौर जिले में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिणारायनचारी मिश्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मो.यूसुफ क़ुरैशी की टीम द्वारा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी तथा ड्रोन की मदद से तंग गलियों और घरों से बाहर निकले लोगों पर सतत  नजर रखी जा रही है। आजादनगर कोरोना की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। अतः वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन 3 श्री शशिकांत कंनकने एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर द्वारा आजाद नगर क्षेत्र में बढ़ते कोरेना पॉजिटिव मरीजों को लेकर उस पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में लाक डाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही हेतु क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गोल चौराहा, हक मस्जिद, वाटर पंप, अकील राज दवाखाना, शेख अलीम पार्षद तिराहे पर 12 अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे एवं लाउडस्पीकर लगाकर थाने मैं कंट्रोल रूम बनाकर  क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है व समय-समय पर माइक के माध्यम से सूचित किया जा रहा है एवं नहीं मानने वालों के खिलाफ तत्काल मौके पर पुलिस टीम भेज कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं, जिसका क्षेत्र में प्रभाव दिख रहा है। उक्त व्यवस्था से पुलिस को क्षेत्र में उक्त लॉक डाउन का पालन करवाने में मदद मिलेगी साथ ही भविष्य में क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में कमी होने की संभावना है।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !! 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें