इंदौर प्रेस क्लब में कैरम और टेबल टेनिस स्पर्धाएं कल से
इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जयपालसिंह चावड़ा और कलेक्टर मनीष सिंह करेंगे शुभारंभ
इंदौर : (सुनील पालीवाल...) इंदौर प्रेस क्लब द्वारा 30 जनवरी 2022 से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री जीवन साहू की स्मृति में कैरम एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री अतुल लागू की स्मृति में टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन 30 जनवरी 2022 से इंदौर प्रेस क्लब में किया जा रहा है. इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपालसिंह चावड़ा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह करेंगे. स्पर्धा संयोजक विभूति शर्मा और अनिल त्यागी के मुताबिक प्रेस क्लब सदस्यों और मीडियाकर्मियो के लिए आयोजित दोनों स्पर्धाओं में 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. कैरम स्पर्धा में 46 और टेबल टेनिस स्पर्धा में 24 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे. शुभारंभ अवसर पर श्रीमती आशा साहू एवं श्रीमती ज्योति लागू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी. इस मौके पर शहर के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) का उपाध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री विकास पाण्डे और राष्ट्रीय विजेता बनने पर वरिष्ठ पत्रकार श्री विभूति शर्मा का सम्मान भी किया जाएगा. स्पर्धा के ड्रा शनिवार को प्रेस क्लब में डाले गए. कैरम स्पर्धा में चंद्रप्रकाश गुप्ता को शीर्ष वरीयता दी गई है. विपिन नीमा को दूसरी, चंद्रशेखर शर्मा को तीसरी तथा राजेश ज्वेल को चौथी वरीयता दी गई है. टेबल टेनिस स्पर्धा में अन्ना दुराई को शीर्ष क्रम प्रदान किया गया है. रफी मोहम्मद शेख को दूसरी, अरविंद तिवारी को तीसरी और राजेश ज्वेल को चौथी वरीयता दी गई है. दोनों स्पर्धाएं नॉकआउट आधार पर खेली जाएंगी और दोनों स्पर्धाओं में सिर्फ एकल मुकाबले ही होंगे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य