ब्राह्मण गौरव : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने किया श्रीमती कांति जोशी को उपाध्यक्ष मनोनीत
इंदौर. राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच इंदौर जिला उपाध्यक्ष के पद पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर की जागरूक समाजसेविका श्रीमती कांति रास बिहारी जी जोशी (ग्राम. साकरोदा) के मनोनीत होने पर समाज में हर्ष की लहर देखी जा रही हैं. आपकी नियुक्ति राष्ट्रीय चयन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललित मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जोशी की अनुशंसा पर की गई. आप को बता दे कि श्रीमती कांति जोशी को संगठन के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए उन्हें अपना उपाध्यक्ष बनाया गया. श्रीमती कांति जोशी को मनोनीत करते हुए उन्हें एक कठिन जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा गया. आपकी नियुक्ति सामाजिक पृष्ट भूमिका को देखते हुए संगठन ने कार्य करने का जिम्मा सौंपा. संगठन आप से उम्मीद करता है कि आप मातृशक्ति के उत्थान, सुशिक्षा, स्वरोजगार आदि के साथ-साथ समाज में नवाचार व विकास के कार्य में अपनी अहम भूमिका निभायेगी आपको इंदौर मेरी पहचान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
● पालीवाल वाणी मीडिया. Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य