Brahmin-Gaurav : श्री चंद्र प्रकाश पुरोहित राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित
इंदौर :
राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय परशुराम सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश कानूनी सलाहकार श्री चंद्र प्रकाश पुरोहित को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किये जाने पर ब्राह्मण संगठनों में हर्ष छा गया. श्री चंद्र प्रकाश पुरोहित पालीवाल समाज के एक बहुत ही जुझारू, संघर्षशील समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान बना रखी है, कई मौके पर जरूरतमंद परिजनों को अपनी ओर से निःशुल्क कानुनी सहायता दिलाने में तत्पर रहते हैं. परशुराम सेना राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंडित शिवम शर्मा एवं सोशल मीडिया के जादुगर श्री कैलाश दवे ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी.
पालीवाल समाज बंधुओं ने किया स्वागत
राष्ट्रीय परशुराम सेना मध्यप्रदेश के कानूनी सलाहकार श्री चंद्र प्रकाश पुरोहित को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पालीवाल समाज के कई संगठनों ने सोशल मीडिया और मोबाईल पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण मंडल, सांवरिया रामायण मंडल, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, मुकेश उपाध्याय मित्र मंडल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर सर्वश्री मुकेश उपाध्याय, धर्मनारायण पुरोहित, अनिल बागोरा, संजय शुक्ला आदि मौजूद थे.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य