📅 Wednesday, 16 September 2026 | 11:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,720 🥈 चांदी (1kg): ₹243,100 ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्तन ने इंदौर में दिया बयान-भाजपा में मचा भूचाल

📅 12 November 2018, 08:04 PM ✍️ Anil Bagora-Mahesh Joshi... ✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्तन ने इंदौर में दिया बयान-भाजपा में मचा भूचाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्तन ने इंदौर में दिया बयान-भाजपा में मचा भूचाल

? इंदौर की 9 सीटों में से चार पर कांग्रेस की जीत होगी : सत्तन

इंदौर। भाजपा ओर कांग्रेस के साथ तमाम राजनीति दलों के नेता गुणा भाग लगाने में लगे हुए है वही अखिल भारतीय कवि एवं पूर्व भाजपा विधायक श्री सत्यनारायण सत्तन गुरू ने भविष्यवाणी करते ही भाजपा केंप में भूचाल मचा दिया...वहीं कांग्रेस नेता ने गुलाबी ठंडक का अहसास हुआ। इंदौर की 9 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर कांग्रेस की विजय होने का अनुमान लगाया, वहीं भाजपा को 5 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन गुरू ने सोमवार को माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में कही। उन्होंने कहा कि इस बार संपूर्ण मप्र में भाजपा के की राह काफी कठीन है। सत्तन ने कहा कि सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि संपूर्ण मप्र में इस बार कांटे की टक्कर है। इंदौर में अब तक तो 4 सीट कांग्रेस जीतती दिख रही है आने वाले समय में कांगेस का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जो भाजपा के लिए चिंता का विषय हो सकता है, वही कांग्रेस खेमे में सकुन की राहत हो सकती है। मतलब यह है कि कांग्रेस भाजपा से सीट छिन रही है।
उन्होंने कहा कि इंदौर-1 से यदि कांग्रेस के बागी प्रीति अग्निहोत्री और कमलेश खंडेलवाल कांग्रेस के समर्थन में बैठ जाएं तो यह सीट कांग्रेस जीत लेगी। भाजपा ने यहां से विधायक सुदर्शन गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है जबकि कांग्रेस ने संजय शुक्ला को मैदान में उतारा है। सत्तन ने कहा कि इंदौर-3 में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। यहां धन-बल का प्रयोग बड़े पैमाने पर देखने को मिलेगा। इसी प्रकार इंदौर-5 में भी कांग्रेस ने सत्यनारायण पटेल को टिकट देकर मुकाबला कड़ा बना दिया है। जीतु पटवारी एक बार फिर मैदान मार सकते है।

? कहा इस बार भाजपा की राह आसान नहीं।
? भाजपा को 5 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
? इंदौर में अब तक तो 4 सीट कांग्रेस जीतती दिख रही है।
? इंदौर-3 में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
? सत्यनारायण पटेल को टिकट देकर मुकाबला कड़ा बना दिया।

paliwalwani.com

पालीवाल वाणी ब्यूरो-Anil Bagora-Mahesh Joshi... ✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें