📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या

📅 23 June 2024, 10:17 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या
भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात इंदौर के एमजी रोड इलाके में युवा भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है.

इंदौर.  भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी। मोनू मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेहद खास बताया जा रहा है। मोनू की हत्या के बाद विजयवर्गीय के बेटे और पूर्व विधायक आकाश अपने समर्थकों के साथ मोनू के घर पहुंचे। मोनू भाजपा युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष की पोस्ट पर था। मोनू की पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में अहम भूमिका थी। 

घटना एमजी रोड इलाके पर चिमनबाग चौराहे की है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस और भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इसमें पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आ रहा है। इस आधार पर देर रात से ही कई जगह दबिश देकर हत्यारों की तलाश की जा रही है। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

आरोपियों ने एक से ज्यादा फायर किये थे। घटना के बाद मोनू को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की मोनू से रंजिश चली आ रही है। मोनू उषा फाटक का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेता रात में ही परिवार के पास पहुंचे।

मृतक के घर पहुंचे आकाश विजयवर्गीय

मोनू की हत्या के बाद कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ मोनू के घर पहुंचे. मोनू भाजपा युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष के पद पर थे. उन्होंने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में सक्रिय रहकर पार्टी के लिए काम किया था.

शोक संदेश : भाजपा नेता मोनू कल्याणे का आकस्किम निधन

इंदौर. अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि वरिष्ठ जमीदारी पंचायत के आधार स्तंभ स्व. बुग्गन सेठ कल्याणे के पोते स्व.सरपंच प्रहलाद जी कल्याणे, शिव जी कल्याणे, अनिल जी कल्याणे, नरेन्द्र कल्याणे (मुन्ना), मनोहर कल्याणे (मन्टु) के भतीजे एवं राजेन्द्र जी कल्याणे के पुत्र एवं अजीत कल्याणे (कालु), सोनू कल्याणे के छोटे भाई अंकित कल्याणे (गोलु), सूरज कल्याणे के बड़े भाई भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे का आकस्मिक निधन हो गया है, शवयात्रा आज दिनांक 23 जून 2024 रविवार को दोपहर 2.00 बजे निज निवास उषा फाटक से रामबाग मुक्तिधाम जाएगी.

शोकाकुल : समस्त कल्याणे परिवार

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें