ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन व नर्मदा तट स्नान पर 13 अप्रैल तक लगाया प्रतिबंध
इंदौर । इंदौर संभाग के खंडवा जिला कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी द्वारा वर्तमान में कोविड संक्रमण की परिस्थिति को देखते हुये ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं नर्मदा तट पर स्नान तथा संत सिंगाजी की समाधि स्थल दर्शन पर 13 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया गया है।
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बताया कि 12 अप्रैल को चौत्र अमावस्या व 13 अप्रैल को गुड़ी पड़वा पर्व होने पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं स्नान हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसी प्रकार संत सिंगाजी की समाधि स्थल पर भी गुड़ी पड़वा पर्व पर दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं । कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने के कारण 13 अप्रैल तक प्रदेश के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से आने वाले नागरिकों के उक्त स्थानों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
शोक संदेश: पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गणेशलाल पुरोहित (सम्राट) का निधन, अस्थि अंचय शनिवार को
अहिल्या-उत्सव : प्रधान जिला व सत्र न्यायालय, इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में कल आधे-दिन ही काम-काज होगा
इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी...