अंगूर वाटिका में दर्शन दिए अलीजा सरकार ने : सुबह से शाम तक लगी भक्तों की कतारें
सुंदरकांड पाठ भी हुआ
1100 किलो हरे और काले अंगूर से बनाई वाटिका, हरे-पत्तों से की सजावट, निर्धन व निराश्रित बच्चों को बाटेंगे अंगूर वाटिका के अंगूर
इन्दौर :
पंचकुईया स्थित वीर बगीची में अलीजा सरकार का राजा स्वरूप में आकर्षक स्वरूप निहारने भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी कतारें यहां लगी रही। वीर अलीजा भक्त मंडल ने बताया कि बाल ब्रह्मचारी गादीपति श्री पवनानंदजी महाराज के सान्निध्य में सुबह अलीजा सरकार की महाआरती की गई।
मंगलवार को वीर बगीची में अलीजा सरकार का दरबार 1100 किलो हरे व काले अंगूर से सजाया गया था, इसी के साथ गर्भगृह मे विराजित अलीजा सरकार का हाथ में गदा लिए राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया जो यहां आने वाले भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
भक्त मंडल ने बताया कि अंगूर वाटिका को 15 से अधिक कलाकारों ने बनाया है, जिसमें 10 घंटों से अधिक का समय लगा है। गादीपति पवनानंद महाराज ने बताया कि वीर बगीची में बनी अंगूर वाटिका के अंगूर निर्धन व निराश्रित बच्चों को बांटे जाएंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे