📅 Wednesday, 23 September 2026 | 11:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,846.74 ▲ +317.66 (+0.43%) निफ्टी 50: 23,429.30 ▲ +100.30 (+0.43%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,680 🥈 चांदी (1kg): ₹249,300 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
इंदौर

इंदौर के रीजनल पार्क का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल : शराबी ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और फरार हो गए

📅 21 January 2025, 11:14 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर के रीजनल पार्क का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल : शराबी ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और फरार हो गए
इंदौर के रीजनल पार्क का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल : शराबी ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और फरार हो गए

इंदौर.

इंदौर के रीजनल पार्क का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यहां पर बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवक शराब पी रहे थे। सूचना मिलने पर बीट के जवान मौके पर पहुंचे तो युवकों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और फरार हो गए। पुलिस ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक किसी भी युवक की पहचान नहीं हो पाई और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह घटना राजेन्द्र नगर के रीजनल पार्क की है। रविवार रात कुछ लड़के बर्थडे पार्टी मनाने के बाद शराब पी रहे थे। सूचना मिलते ही बीट के दो जवान राहुल गुर्जर और पवन गुर्जर मौके पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने युवकों को रोका, वे पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे और बाद में मारपीट करने पर उतारू हो गए। रीजनल पार्क के स्टाफ और अन्य लोग पुलिसकर्मियों का बचाव किया।

जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्र नगर थाने के राहुल और पवन ने एफआरवी को कॉल किया, लेकिन समय पर एफआरवी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे युवक मौके से भाग गए। बाद में पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने की बात करते रहे। लेकिन उनका पहचान नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस अब उनकी पहचान के बाद आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें