इंदौर

जन्मोत्सव पर छाई खुशियां...संस्था का मकसंद खुशी बांटना

Sunil paliwal
जन्मोत्सव पर छाई खुशियां...संस्था का मकसंद खुशी बांटना
जन्मोत्सव पर छाई खुशियां...संस्था का मकसंद खुशी बांटना

इंदौर। बालक बागोरा मित्र मंडल, संस्था युवा ग्रुप के संयोजक श्री पुरूषोत्तम बागोरा ने पालीवाल वाणी से चर्चा करते हुए बताया कि पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा साथियों का तहेदिल से जन्मदिन महोत्सव विभिन्न संगठनों के माध्यम से प्रतिदिन मनाया जाता है। जन्मदिन की परम्परा पालीवाल समाज के युवा कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरूषोत्तम बागोरा (बालक) ग्राम. मेरड़ा के माध्यम से नई शुरूआत की गई। बालक बागोरा मित्र मंडल द्वारा समाज के सभी साथियों का जन्मदिन महोत्सव धूमधाम से बना रहा है। सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने जन्मदिन महोत्सव पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

जिनका जन्मदिन उन्हें ही नहीं मालूम...संस्था देती है बधाईयाँ

आप सबको आश्चर्य होगा कि जिनका जन्मदिन है उन्हें भी नहीं मालूम है कि आज मेरा जन्मदिन है। बालक बागोरा मित्र मंडल के साथी लोग ऐसे चुनिंदा लोेगों को ढुंढकर जन्मदिन की बधाई देते है तो जिनका जन्मदिन है वो बडे खुश होकर संस्था के प्रति आभार जताकर धन्यवाद भी देते है। जब श्री बागोरा से पूछा गया कि जन्मदिन बनाने का ख्याल कहां से आया तो बोले आज के परिवेश में हर कोई परेशानी से घिरा हुआ है। ऐसे समय में अगर कुछ पल खुशियों के बीच गुजार दे तो उन्हें बडा सकुन मिलता है। इसी सोच को लेकर एक दो साथियों से चर्चा करी तो सभी साथियों ने खुशी-खुशी हां कर दी। जब से सिलसिला शुरू हुआ तो आज भी निरंतर चल रहा हैं। विगत 2 सालों में संस्था के माध्यम से कितने जनों का जन्मदिन मनाया गया वो संस्था को भी नहीं पता...बस एक जूनुन है... एक ही मकसंद कि समाज का हर वर्ग... खुश रहे...। संस्था जन्मदिन महोत्सव के अलावा भी कई सामाजिक कार्यों में बहुत आगे है। संस्था में लगभग 500 साथियों का समूह जन्मदिन के माध्यम से बन गया है...संस्था की कई भावी योजनाएं भी प्रस्तावित है। जो बहुत जल्द साकार लेगी आपके माध्यम ओर सहयोग से। हर पल...एक ही काम...खुश रहो...मस्त रहो...समाज के...साथियों के साथ...कदमताल करते रहो...जीवन जीना है...तो सबको अपना बनाते चलो।

छह साथियों का एक साथ मनाया जन्मदिन

बालक बागोरा मित्र मंडल, संस्था युवा ग्रुप के संयोजक श्री पुरूषोत्तम बागोरा, श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल के श्री राजेश बागोरा ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि सर्वश्री सुरेश जोशी, मयूर जोशी, ओम जोशी, देवेश जोशी, आंशु वैष्णव, जयंत व्यास का जन्मदिन महोत्सव संस्था दवे सुरेश दवे, ब्राह्मण परिवार महेश जोशी, बालक बागोरा मित्र मंडल, संस्था युवा ग्रुप पुरूषोत्तम बागोरा, श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल राजेश बागोरा, पालीवाल वाणी प्रबंध संपादक अनिल बागोरा, माँ सर्वशक्ति भजन मंडल तपन व्यास, प्रमोद व्यास, शंकर जोशी (विरधोलिया), दुर्गेश जोशी, पुष्पेन्द्र पालीवाल सहित कई साथियों ने इस अवसर पर जन्मोत्सव पर श्रीनाथ जी का उपरना, श्रीफल, मिठाई पकवान से स्वागत, सत्कार कर जन्मदिन मनाने वाले साथियों का दिल खुश कर दिया। सबसे ज्यादा खुशी मास्टर जयंत व्यास को हुई...जब उससे पूछा गया कि जन्मदिन मनाते हुए कैसा लग रहा है तो उसके नयन खुशी से भर आएं।

सुनील पालीवाल की कलम से ✍?

www.paliwalwani.com
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News