📅 Wednesday, 04 November 2026 | 09:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,800 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में प्यार में धोखा मिलने पर 20 साल के युवक ने लगा ली फांसी..

📅 12 August 2021, 06:50 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में प्यार में धोखा मिलने पर 20 साल के युवक ने लगा ली फांसी..
इंदौर में प्यार में धोखा मिलने पर 20 साल के युवक ने लगा ली फांसी..

इंदौर में प्यार में धोखा मिलने पर 20 साल के युवक ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक त्रिवेणी नगर चितावद में अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के मकान में रहता था। वह इंदौर के ही एक कॉलेज से B.A कर रहा था। साथ ही SI की परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था। गुरुवार सुबह युवक की बहन ने उसे फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस और परिवार को इसकी सूचना दी गई।

युवक की पहचान धार के कुक्षी निवासी राजेश भामे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में राजेश की एक लड़की से दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया और फिर दोनों ने साथ जीने साथ मरने की कसमें खाई। बात शादी तक पहुंच गई पर लड़की ने बीच में बातचीत करना बंद कर दिया। राजेश ने कई बार लड़की से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे वो परेशान रहने लगा था।

आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में राजेश ने अपनी सारी कहानी बयां की है, हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा हुआ है, इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। जांच अधिकारी राघवेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें