📅 Monday, 28 September 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

जुआरेज में अज्ञात बंदूकधारियों ने जेल पर किया हमला : 14 लोगों की मौत

📅 02 January 2023, 08:41 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जुआरेज में अज्ञात बंदूकधारियों ने जेल पर किया हमला : 14 लोगों की मौत
जुआरेज में अज्ञात बंदूकधारियों ने जेल पर किया हमला : 14 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी :

मेक्सिको के उत्तरी शहर स्यूदाद जुआरेज की एक जेल में अज्ञात बंदूकधारियों से हमला कर दिया। इसमें 14 लोगों की जान चली गई। इस हमले का फायदा उठाते हुए 24 कैदी जेल से फरार हो गए। मेक्सिकन अधिकारियों ने रविवार को कहा कि उत्तरी सीमावर्ती शहर जुआरेज की एक जेल में सशस्त्र हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। बाद में शहर में कहीं और सशस्त्र हमले के दौरान दो और लोग मारे गए।

हमले 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत

चिहुआहुआ राज्य अभियोजक ने एक बयान में कहा कि जेल हमले में मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी थे, जबकि 13 अन्य घायल हुए और 24 भाग निकले। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि हमला किसने किया। अभियोजक ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाईं।

पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा

अधिकारियों ने नगरपालिका पुलिस के खिलाफ एक नजदीकी हमले की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने पीछा कर चार लोगों को पकड़ लिया और एक ट्रक जब्त कर लिया। शहर के एक अलग हिस्से में, बाद में दिन में दो और ड्राइवरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र हमले में उनकी मौत हुई है। राज्य अभियोजक ने यह नहीं बताया कि क्या तीनों घटनाएं संबंधित थीं।

जेल में कैदियों के बीच झड़प

हमले के बाद जेल में कैदी आपस में ही भिड़ गए। इसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस भिड़ंत में 13 कैदी जख्मी हो गए। जेल में अन्‍य कैदियों के साथ ड्रग कार्टेल से जुड़े कुख्‍यात अपराधी भी बंद हैं। उनका कहना है कि 4 लोगों को दबोचा गया है, लेकिन फिलहाल यह बताना कठिन है कि वे कैदी हैं या फिर हमलावर।

पहले भी हो चुके है जेल में हमला

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाईं। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब जेल में इस प्रकार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इससे पहले अक्‍टूबर 2022 में भी बंदूकधारियों ने दक्षिणी मैक्सिको में हमला किया था। उस हमले में 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें