📅 Monday, 28 September 2026 | 11:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

यूक्रेन का मॉस्को के सैन्य हवाई पट्टी पर हमला : लड़ाकू विमान नष्ट

📅 20 August 2023, 01:42 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यूक्रेन का मॉस्को के सैन्य हवाई पट्टी पर हमला : लड़ाकू विमान नष्ट
यूक्रेन का मॉस्को के सैन्य हवाई पट्टी पर हमला : लड़ाकू विमान नष्ट

मॉस्को : (रायटर) 

यूक्रेन ने शनिवार को ड्रोन हमले से रूस की राजधानी मास्को के नजदीकी क्षेत्र को निशाना बनाया। हमले में नोवोगोरोद में स्थित सैन्य हवाई पट्टी को नुकसान हुआ है और वहां खड़ा एक लड़ाकू विमान नष्ट हो गया है। इस हमले में हवाई पट्टी के आसपास आग लग गई है जिसे जल्द नियंत्रित कर लिया गया। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन का आतंकी हमला करार दिया है।

इस हमले में हवाई पट्टी के आसपास आग लग गई है, जिसे जल्द नियंत्रित कर लिया गया। इसके अतिरिक्त सीमावर्ती बेलगोरोद क्षेत्र में भी यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया। दोनों हमलों में किसी हताहत होने की सूचना नहीं है।

यूक्रेन ने हाल के महीनों में रूस पर कई ड्रोन हमले किए

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान मास्को के निकट लगे एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान के आकार वाले एक अन्य ड्रोन की कार्यप्रणाली को जाम भी किया जो कुछ दूर पुटिलकोवो में जाकर क्रैश हो गया। यूक्रेन ने हाल के महीनों में रूस पर कई ड्रोन हमले किए हैं। इनमें से एक हमले में मास्को के मध्य में स्थित भवन को भारी नुकसान हुआ था। करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय करके यूक्रेनी ड्रोन का मास्को तक आना रूसी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सीमावर्ती बेलगोरोद में हुए ड्रोन हमले में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

यूक्रेनी शहर पर मिसाइल हमला, सात मरे, 90 घायल

यूक्रेन के चार्निहीव शहर पर रूस के मिसाइल हमले में सात लोग मारे गए और 90 घायल हुए हैं। मरने वालों में छह वर्ष का बच्चा भी शामिल है। रूसी मिसाइल का हमला दिन के समय शहर के मध्य स्थित चौराहे पर हुआ जब लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नजदीक के गिरजाघर जा रहे थे। घायलों में दस पुलिसकर्मी शामिल हैं।

स्वीडन यात्रा पर गए राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, यह एक सामान्य शनिवार था, लेकिन रूस ने इसे पीड़ादायी और नुकसान पहुंचाने वाला बना दिया। जेलेंस्की ने स्वीडन सरकार ने ग्रिपन लड़ाकू विमान और हथियारों की मांग की है।

  • यूक्रेन का मॉस्को के सैन्य हवाई पट्टी पर हमला, लड़ाकू विमान नष्ट (फाइल फोटो)
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें