📅 Thursday, 17 September 2026 | 03:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,770 🥈 चांदी (1kg): ₹237,600 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

कोरोना वैक्सीन लगवाते ही बदली महिला की किस्मत, रातों-रात बनी 7.4 करोड़ की मालकिन

📅 09 November 2021, 04:50 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना वैक्सीन लगवाते ही बदली महिला की किस्मत, रातों-रात बनी 7.4 करोड़ की मालकिन
कोरोना वैक्सीन लगवाते ही बदली महिला की किस्मत, रातों-रात बनी 7.4 करोड़ की मालकिन

कोरोना महामारी का कहर अभी भी दुनियाभर में जारी है। हालांकि वैक्सीन आ जाने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। वैसे तो भारत में शुरुआत में वैक्सीन की कमी की खबर आई, लेकिन विदेशों में हालात अगल हैं। वहां पर वैक्सीन ज्यादा है और लोग इसे लेने से बच रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह की एक योजना ने ऑस्ट्रेलिया में महिला की किस्मत बदल दी।

1 मिलियन डॉलर की लॉटरी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने कोरोना वैक्सीन का शॉट लिया। इसके बाद उसकी किस्मत बदली और वो रातों-रात करोड़पति बन गई। मामले में द मिलियन डॉलर वैक्स एलायंस लॉटरी के अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से वैक्सीन लेने वाले लोगों को इनाम दिया जा रहा है। जिसमें एक महिला जोआन झू ने एक मिलियन डॉलर की लॉटरी जीती है। भारत के हिसाब से ये कीमत 7.4 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी।

30 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक वैक्सीनेशन शुरू होने के इतने दिनों बाद भी बहुत से लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। जिस वजह से उन्होंने लॉटरी वाली योजना शुरू की। इसके बाद 30 लाख लोगों ने वैक्सीन लेकर इसमें रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि सभी को पीछे छोड़ते हुए जोआन ने 1 मिलियन डॉलर का बंपर इनाम अपने नाम कर लिया है।

लॉटरी अधिकारी का कॉल किया मिस रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन लेने और लॉटरी में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद जोआन अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गईं। उन्होंने कभी भी लॉटरी का अपडेट नहीं लिया। एक दिन उनको अधिकारियों ने कॉल किया, तब जाकर उन्हें पता चला कि वो 1 मिलियन डॉलर जीत चुकी हैं। हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने लॉटरी अधिकारी का पहला कॉल मिस कर दिया था। हालांकि कुछ देर बाद जब उन्होंने दोबारा कोशिश की, तो बात हो गई। अब उनको चेक मिल गया है और वो जीती हुई राशि को खर्च करने की योजना बना रही हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें