📅 Friday, 13 November 2026 | 10:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -110.80 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

Presidential Election : BJP की चाल में फंस गई TMC?, बंगाल में गर्माया आदिवासी मुद्दा..

📅 16 July 2022, 09:21 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Presidential Election : BJP की चाल में फंस गई TMC?, बंगाल में गर्माया आदिवासी मुद्दा..
Presidential Election : BJP की चाल में फंस गई TMC?, बंगाल में गर्माया आदिवासी मुद्दा..

राष्ट्रपति चुनाव में बस कुछ ही दिन दूर हैं। जहां एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं, वहीं विपक्ष की पसंद यशवंत सिन्हा हैं। मुर्मू एक आदिवासी नेता से राज्यपाल बनी हैं, जबकि सिन्हा एक अनुभवी राजनेता और एक टीएमसी नेता हैं। दो नामों की घोषणा के बाद कई पार्टियों ने दोनों उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने का वादा किया।

समाचार एजेंसी एएनआई की एक पोस्ट के अनुसार, ममता बनर्जी को ‘आदिवासी समुदाय विरोधी’ कहने वाले पोस्टर बंगाल में लगाए गए हैं। पोस्टर में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को भी दिखाया गया है।

बंगाल के अलीपुरद्वार लोक सभा सीट से पूर्व बीजेपी सांसद दशरथ तिर्की ने कहा कि यह हम आदिवासियों के लिए गर्व की बात है कि पहली बार किसी आदिवासी महिला को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हम आदिवासी समुदाय को सम्मानित करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले कहा था कि विपक्ष मुर्मू के नाम पर विचार कर सकता था अगर भाजपा ने इसकी घोषणा करने से पहले उनसे चर्चा की होती। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले भाजपा ने हमसे चर्चा नहीं की। उन्हें हमारे सुझाव लेने चाहिए थे। तब हम विचार कर सकते थे।

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन यशवंत सिन्हा को वोट करेंगे। वहीं विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा देश के सभी राज्यों का दौरा कर राजनीतिक दलों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। सिन्हा अपनी उम्मीदवारी को लेकर विधायकों और सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें