📅 Monday, 14 September 2026 | 11:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,770 🥈 चांदी (1kg): ₹216,200 🌧️ उज्जैन: 26°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
देश-विदेश

राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की माताओं से मुलाकात : बेटों की जगह कोई नहीं ले सकता-ये नया रूस है

📅 26 November 2022, 08:03 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की माताओं से मुलाकात : बेटों की जगह कोई नहीं ले सकता-ये नया रूस है
राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की माताओं से मुलाकात : बेटों की जगह कोई नहीं ले सकता-ये नया रूस है

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के करीब नौ महीने हो रहे हैं। दोनों तरफ हजारों सैनिक जान गंवा चुके हैं। कई शहर तबाह हो गए हैं तो लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस युद्ध पर जरा सा भी पछतावा नहीं है। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन में रूस को अपने लक्ष्यों को किसी भी हालत में हासिल करना चाहिए और हम उन्हें हासिल करके रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को दोहराया। उन्होंने कहा कि पूरा रूसी नेतृत्व सैनिकों के परिवारों के साथ है और उनकी पीड़ा को समझता है। हालांकि, मास्को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करके ही पीछे हटेगा। 

बेटों की जगह कोई नहीं ले सकता 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने करीब 17 शहीद सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। इस दौरान वह भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा, हम समझते हैं कि बेटे के नुकसान की जगह कोई नहीं ले सकता है। खासकर एक मां के लिए। हम इस दर्द को साझा करते हैं। हालांकि, पुतिन ने इस दौरान कहा कि यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने इस जंग को पश्चिमी आधिपत्य के खिलाफ आवाज करार दिया। 

ये नया रूस है

रिपोर्टों से पता चला है कि सैनिक परिवारों से मुलाकात के दौरान पुतिन ने 'नोवोरोसिया' शब्द का इस्तेमाल किया। इसका शाब्दिक अर्थ 'नया रूस' है। उन्होंने नए रूस की सीमाओं की रक्षा के लिए लड़ रहे सैनिकों की प्रशंसा भी की। दरअसल, नोवोरोसिया का मतलब दक्षिण और पूर्वी यूक्रेन के उन हिस्सों से है, जिन पर रूस अपना दावा करता है। 

यूक्रेन की मदद के लिए पीछे नहीं हटेगा अमेरिका 

उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि वाशिंगटन यूक्रेन की मदद से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, क्रेमलिन अब यूक्रेन के लोगों पर कब्जा करने के लिए युद्ध कर रहा है, लेकिन हम यू्क्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, हम यूक्रेनी लोगों के लिए अटूट समर्थन की प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें