📅 Sunday, 25 October 2026 | 09:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

अमेरिका में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी का हमला, लगाई आग

📅 04 July 2023, 09:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमेरिका में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी का हमला, लगाई आग
अमेरिका में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी का हमला, लगाई आग

अमेरिकी. अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की घटना सामने आई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना रविवार सुबह 1.30 से 2.30 कथित तौर पर कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने दूतावास पर हमला बोलते हुए आग लगा दी. पिछले पांच महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है जब खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भारतीय दूतावास को निशाना बनाया गया है.

स्थानीय चैनल दीया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका ने घटना की कड़ी निंदा की है. दूतावास में आग जब तक विकराल रूप लेती उससे पहले ही सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने काबू पा लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, आग की वजह से दूतावास को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही कोई कर्मचारी घायल हुआ है. कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थकों ने घटना को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है. हालांकि, टीवी9 वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

खालिस्तानी समर्थकों की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया है उन्होंने ग्रुप के हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या के विरोध में दूतावास पर हमला बोला है. निज्जर की कनाडा के सरे में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. निज्जर सिख फ़ॉर जस्टिस (SFJ) से भी जुड़ा हुआ था और कनाडा में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष भी था.

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ट्वीट करते कहा, अमेरिका सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खिलाफ कथित बर्बरता और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है. उन्होंने इसे अमेरिका में विदेशी राजनयिकों के खिलाफ अपराध बताया है.

मार्च में दूतावास पर बोला था हमला

इससे पहले मार्च में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमला किया और भवन का नुकसान पहुंचाया था. घटना की भारत और अमेरिकी सरकार की ओर से निंदा की गई थी और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी.

बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अंदर घुस गए थे खालिस्तानी समर्थक

हमले को अंजाम देने के लिए खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाते हुए दूतावास परिसर के सामने लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ते हुए अंदर घुस गए थे और वहां दो खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे. हालांकि, दूतावास के कर्मचारियों ने जल्द ही इन झंडों को हटा दिया था. इससे पहले लंदन में भी कुछ इसी तरह की घटना सामने आई थी जब खालिस्तानी समर्थकों की भड़ी ने लंदन में स्थिति भारतीय दूतावास पर हमला बोला दिया था. दूतावास पर लगे तिरगे के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें