📅 Thursday, 17 September 2026 | 03:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,830 🥈 चांदी (1kg): ₹237,800 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

ईरान : नहीं रहा दुनिया का सबसे गंदा शख्स, नहाने के बाद 94 साल की उम्र में गई जान

📅 26 October 2022, 10:23 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ईरान : नहीं रहा दुनिया का सबसे गंदा शख्स, नहाने के बाद 94 साल की उम्र में गई जान
ईरान : नहीं रहा दुनिया का सबसे गंदा शख्स, नहाने के बाद 94 साल की उम्र में गई जान

ईरान का एक ऐसा व्यक्ति जिसे दुनिया का सबसे गंदा व्यक्ति बताया जाता है, उसकी 94 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वह कई दशकों से नहीं नहाया है। उसे लोग अमु हाजी के नाम से जानते हैं। हालांकि यह उसका वास्तविक नाम नहीं था। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसने 23 अक्टूबर (रविवार) को ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में अंतिम सांस ली। उसके जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए 2013 में ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी’ नामक एक शार्ट डाक्युमेंटरी बनाई गई थी।

इस्लाममिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) के मुताबिक हाजी इस भय से नहीं नहाता था कि कहीं वह बीमार न पड़ जाए। हालांकि उसके गांव के लोग उसे कुछ महीने पहले उसे नहाने के लिए ले गये थे। न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक हाजी वर्षों से अकेले रह रहा था। बाद में गांव वालों ने उसके लिए के ईंटों का एक घर बना दिया था। हाजी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस जानना चाह रहे हैं कि क्या उसका “न नहाना” रिकॉर्ड असली है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें