📅 Monday, 02 November 2026 | 02:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

इमरान खान ने स्वयं को बताया गधा, जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा

📅 06 May 2022, 11:54 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इमरान खान ने स्वयं को बताया गधा, जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा
इमरान खान ने स्वयं को बताया गधा, जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान (Imran khan) जब से पद से हटे हैं लगातार विवादों से घिरे हैं. कभी वह खुद पर लगे आरोपों के कारण तो कभी अपनी सत्ता गिरने के लिए किसी को आरोपी बताकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में इमरान खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसी और को नहीं बल्कि खुद को ही गधा (Imran Khan Donkey Video) बता रहे हैं. 

क्या बोले थे इमरान? 

इन दिनों इमरान मौका मिलते ही शहबाज शरीफ को कोस रहे हैं. अब एक वीडियो में वह खुद को गधा कह रह हैं. दरअसल, इमरान खान के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रही है. जिसमें वह वीडियो में वह जो बात कह रहे हैं उसे सुनकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा. इसमें इमरान खान कह रहे हैं, 'मैं ब्रिटिश सोसाइटी का हिस्सा भी था, उन्होंने मुझे वेलकम किया, बहुत कम लोगों को ब्रिटिश सोसाइटी इस तरह स्वीकार करती है. लेकिन मैंने कभी उसको अपना घर नहीं समझा. क्योंकि मैं पाकिस्तानी था, मैं जो मर्जी कर लूं... मैं अंग्रेज तो बन नहीं सकता. अगर गधे के ऊपर लकीरे डाल दें तो वो जेब्रा नहीं बन जाता. गधा, गधा ही रहता है.'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें