📅 Monday, 21 September 2026 | 06:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,140 🥈 चांदी (1kg): ₹250,400 ⛈️ उज्जैन: 27°C (गरज के साथ बारिश)
देश-विदेश

Corona Virus : कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, एक ही दिन में निवेशकों के लाखो करोड़ हो गए स्वाहा!

📅 27 November 2021, 01:06 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Corona Virus : कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, एक ही दिन में निवेशकों के लाखो करोड़ हो गए स्वाहा!
Corona Virus : कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, एक ही दिन में निवेशकों के लाखो करोड़ हो गए स्वाहा!

पिछले साल लॉकडाउन के वक्त शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई थी, उसके बाद से शेयर मार्केट और इकोनॉमी में रिकवरी देखी गई थी। शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई चल रहा था। निफ्टी हो या फिर सनसेक्स, या फिर मिडकैप हो या बैंक निफ़्टी सब अपनी ऊंचाइयां छू रहे थे। कई लोगों का कहना यह भी था कि शेयर मार्केट में आई भारी तेजी एक गुब्बारे की तरह है और इसमें कभी भी करेक्शन आ सकता है। जैसे पिछले 1 सप्ताह से हम देख रहे हैं कि शेयर मार्के ट 18200 कि सपती से धीरे-धीरे नीचे आ रहा है।

मगर शुक्रवार तो मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दिखाई है। कहीं नए निवेशक शेयर मार्केट के साथ जुड़े हैं। इस हफ्ते की करेक्शन के बाद कहीं लोगों ने आज भारी नुकसान भी जेला होगा। आज मार्केट बंद होते होते निफ्टी 500 पॉइंट नीचे आ गया था। वही सन सेक्स 1680 पॉइंट, वही बैंकनिफ़्टी 1300 तो मिडकैप 1000 पॉइंट के करीब नीचे गिर गया। आज ज्यादातर शेयरों में बिकवाली देखी गई और शेर की कीमतें भारी मात्रा में नीचे आ गई थी।

मार्केट में आई यह भारी गिरावट के पीछे कोरोनावायरस का नया वेरिएंट माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस का एक नया वेरिएंट का पता चला है उसके बाद पूरे विश्व में इसके बारे में चर्चा शुरू हो गई है। जिसकी वजह से शेयर मार्केट में यह गिरावट आई हो ऐसा माना जा रहा है। वही विशेषज्ञ की माने तो शेयर मार्केट में शेर की कीमत और निफ्टी भी हाई चल रही थी, जिसमें थोडा करेक्शन संभव था।

वही इस नए वैरीअंट को अभी विशेषज्ञ बड़ा खतरा मान रहे हैं. इस वजह से कई देशों ने अफ्रीकी देशों कि फ्लाइट्स पे रोक लगा दी है और रेड जोन में डाला है। इजराइल में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे, मोजांबिक, नामीबिया जैसे कई देशों को रेड लिस्ट में डाला है। वही यूके ने भी कही अफ्रीकी देश को इस लिस्ट मे डाला है।

शेयर मार्केट में आई गिरावट की एक और वजह फॉरेन इंस्टिट्यूट की भारत में शेरों की बिकवाली भी माना जा रहा है। बिकवाली के सामने खरीदारी कम देखी गई है। जिसके चलते भी गिरावट का डर बना हुआ था। आज फार्मा कंपनियां मैं तेजी देखी गई वहीं ऑटो और स्टील कंपनियों में भारी गिरावट देखी गई थी। टाटा मोटर्स में 6%, जेएसडब्ल्यू स्टील में 6%, टाटा स्टील में 5%, हिंडाल्को में 5%, मारुति में 5% की गिरावट देखी गई थी। वही cipla में 7%, dr reddy में 3%, dr lalpath lab में 6% वहीं pfizer में 4% की तेजी देखी गई थी। आज मार्केट में देखी गई भारी गिरावट के बाद अभी देखना यह रहा कि शनिवार और रविवार को नए वेरिएंट को लेकर कैसी खबरें आ रही है उस हिसाब से सोमवार को मार्केट का अनुमान लगाया जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें