100 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा : बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों का भीषण हमला
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना के लिए काल बन चुके बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान प्रांत में पांजगुर और नूशकी इलाके में फ्रंटियर कोर और सेना के एक ठिकाने पर भीषण हमला किया. बलूच विद्रोहियों का दावा है कि इस हमले में 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. उधर, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि बलूचों के हमले को विफल कर दिया गया है और 4 आतंकी मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना ने केवल 1 सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की है. इससे पहले बलूच विद्रोहियों ने 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था और 30 घंटे के बाद जनरल बाजवा ने इसे स्वीकार किया था. हमले में पाकिस्तानी सेना का शिविर लगभग तबाह हुए. अपने बयान में पाकिस्तानी सेना ने माना कि 1 सैनिक गोलीबारी में मारा गया है. बताया जा रहा है कि अभी दोनों ही पक्षों के बीच इलाके में गोलीबारी जारी है. फ्रंटियर कोर ने भी माना है कि उसके कैंप के पास दो विस्फोट हुए हैं और गोलीबारी जारी है. इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है. बीएलए ने दावा किया कि इस हमले में 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. उसने कहा कि उसके भीषण हमले में पाकिस्तानी सेना का शिविर लगभग तबाह हो गया हैं. उधर, बीएलए ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने इस हमले के बारे में मीडिया में खबरें प्रसारित करने से रोक लगा दी है. इलाके में इंटरनेट और फोन को बंद कर दिया है. बीएलए ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना का हमले को विफल करने का दावा भी झूठा हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारतवंशी नवनीतम पिल्लै को शांति का नोबेल : अगर आप थोड़ी और तालियां बजाएंगे, तो शायद मैं यह पुरस्कार ट्रम्प के साथ बांट लूं- कसा तंज
प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी और भारत का असली बॉस : एलन मस्क : मुकेश अंबानी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर तीखे तंज कसे