📅 Monday, 28 September 2026 | 03:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,851.29 ▼ -1,044.45 (-1.41%) • निफ्टी 50: 22,780.80 ▼ -359.70 (-1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
स्वास्थ्य

Healthy Tips : मूंग दाल का सेवन कुछ लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए किन्हें नहीं खानी चाहिए Moong Dal

📅 27 July 2022, 08:46 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Healthy Tips : मूंग दाल का सेवन कुछ लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए किन्हें नहीं खानी चाहिए Moong Dal
Healthy Tips : मूंग दाल का सेवन कुछ लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए किन्हें नहीं खानी चाहिए Moong Dal

आमतौर पर सेहत के लिए सभी दालों को अच्छा माना जाता है और खाया भी जाता है, लेकिन मूंग दाल की बात की जाए तो मामला थोड़ा उलट है. स्प्राउट्स की तरह या पकाकर बनाई जाने वाली इस मूंग दाल (Moong Dal) को सेहत के लिए पूरी तरह अच्छा नहीं कहा जा सकता और इसके नियमित सेवन पर ही जोर दिया जाता है. वहीं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे लोगों को खासतौर पर मूंग दाल ना खाने की सलाह दी जाती है. जानिए किन लोगों के लिए ये हिदायतें दी जाती हैं और आप इस सूची का हिस्सा हैं या नहीं. 

किन्हें नहीं खानी चाहिए मूंग की दाल | Who Shouldn't Eat Moong Dal 

यूरिक एसिड 

जिन लोगों में यूरिक एसिड (Uric Acid) की अधिक मात्रा पाई जाती है उन्हें मूंग की दाल खाने से बचना चाहिए. यह शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने वाली साबित होती है. इस चलते यूरिक एसिड की डाइट में मूंग दाल को शामिल करने से खासा परहेज करना बेहतर है.

पेट फूलना 

जब पेट फूलने या ब्लोटिंग (Bloating) होने लगे तो मूंग दाल के सेवन से बचना चाहिए. शॉर्ट चेन कार्ब्स होने के चलते कई लोगों को इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है.

लो ब्लड प्रेशर 

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती हैं उन्हें आमतौर पर मूंग दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है. लेकिन, जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की परेशानी हो उन्हें मूंग दाल का सेवन करने से बचना चाहिए. 

लो ब्लड शुगर 

जिन लोगों के शरीर में शुगर की पहले से कम मात्रा हो और चक्कर आना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हों उन्हें मूंग दाल नहीं खानी चाहिए. यह ब्लड शुगर लेवल कम करता है जोकि पहले से लो ब्लड शुगर से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें