📅 Tuesday, 03 November 2026 | 01:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
गुजरात

Weather News Update : ‘अगले तीन दिन तक 40-42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान’, राज्य के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

📅 11 March 2025, 12:40 PM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Weather News Update : ‘अगले तीन दिन तक 40-42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान’, राज्य के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट
Weather News Update : ‘अगले तीन दिन तक 40-42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान’, राज्य के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Weather Forecast: गुजरात के लोगों को तीन दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अहमदाबाद स्थित IMD के मौसम विज्ञान की तरफ से राज्य में 40 से 42 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई गई है। IMD ने बताया कि सौराष्ट्र, कच्छ और नॉर्थ गुजरात के अलावा साउथ गुजरात के कुछ इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। यहां हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

IMD अहमदाबाद के हेड ने बताया कि जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया, उनमें नॉर्थ गुजरात का बनासकाठा, गांधी नगर, अहमदबाद शामिल हैं। इनके अलावा साउथ गुजरात के सूरत और सौराष्ट्र इलाके के कच्छ, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, मोरबी, जुनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, अमरेली, दीव में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों के बाद तापमान दो से तीन डिग्री कम होने की संभावना है।

इस क्षेत्र में असहज स्थिति रहने की संभावना

गुजरात के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 3 दिनों (10-03-2025 से 12-03-2025 तक) के दौरान दक्षिण गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र हवा (hot & humid air) की वजह से असहज स्थिति बनी रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बहुत संभावना – बनासकांठा, गांधी नगर अहमदाबाद, सूरत, सुरेंद्र नगर, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली,  मोरबी, कच्छ

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण होली के आसपास बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार,में 13 से 15 मार्च तक एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उत्तर-पश्चिम व उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 मार्च को बीकानेर,और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बादल गरजने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें