📅 Sunday, 13 September 2026 | 06:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

Bank of Baroda में है, आपका खाता तो ग्राहकों को लगा बड़ा झटका!

📅 10 August 2022, 09:30 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bank of Baroda में है, आपका खाता तो ग्राहकों को लगा बड़ा झटका!
Bank of Baroda में है, आपका खाता तो ग्राहकों को लगा बड़ा झटका!

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB customer) में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपका भी इस सरकारी बैंक में खाता है तो 12 अगस्त 2022 से कुछ खास बदलाव होने जा रहा है. बता दें बैंक ने विभिन्न अवधि वाले कर्ज की MCLR आधारित लोन की दरों में इजाफा कर दिया है. 

12 अगस्त 2022 से लागू होंगी नई दरें

आपको बता दें बैंक ने एमसीएलआर की दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है और बैंक की नई दरें 12 अगस्त से लागू हो जाएंगी. बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा कि उसने एमसीएलआर दर में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. 

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

एक महीने की अवधि के कर्ज के लिए एमसीएलआर को 0.20 फीसदी बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, तीन महीने और छह महीने वाली अवधि के लोन के लिए एमसीएलआर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 7.45 और 7.55 फीसदी करने का फैसला किया गया है.

RBI ने हाल ही में दरों में किया इजाफा

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 फीसदी से बढ़ा दिया था. इसके बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है.

1 अगस्त से लागू किया ये नियम

आपको बता दें बैंक ने 1 अगस्त से चेक जमा करने के तरीके में भी बड़ा बदलाव किया है. भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा बनाए गए नियमों के बाद अब बैंक चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर दिया है.

एक साल की कितनी हो गई दर?

एक साल की अवधि की बेंचमार्क एमसीएलआर को 7.65 फीसदी से बढ़ाकर 7.70 फीसदी किया गया है. आपको बता दें ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती हैं. 

फोटो फाईल : 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें