वीरेंद्र सचदेवा होंगे दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष : आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा
दिल्ली : दिल्ली : एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
दिल्ली (Delhi) बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. आदेश गुप्ता ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को भेजा था. इसके बाद जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है.
आदेश गुप्ता के दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे. बीजेपी की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के अनुसार आदेश गुप्ता का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार किया जाता है. अगली सूचना तक दिल्ली बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है.
Delhi | Virendra Sachdeva, presently Delhi BJP vice president appointed as working president till further arrangements
ANI (@ANI) December 11, 2022
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका