📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

अमेरिकी की जमीन से भारत को दी गई धमकी, यह चिंतनीय विषय : कांग्रेस सांसद शशि थरूर

📅 12 August 2025, 01:40 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमेरिकी की जमीन से भारत को दी गई धमकी, यह चिंतनीय विषय : कांग्रेस सांसद शशि थरूर
अमेरिकी की जमीन से भारत को दी गई धमकी, यह चिंतनीय विषय : कांग्रेस सांसद शशि थरूर

भारत जानता है, इससे कैसे निपटना है : कांग्रेस सांसद शशि थरूर 

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 11 अगस्त 2025 सोमवार को पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर की ओर से दिए गए परमाणु हमले की धमकी का करारा जवाब दिया है. थरूर ने कहा कि हम ऐसी किसी भी परमाणु धमकी के आगे झुकने वाले नही हैं. मंत्रालय ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे दिया है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए आयोजित डिनर में शामिल होने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पत्रकारों से कहा इस व्यक्ति (आसिम मुनीर) को पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय के सामने ऐसी बातें कहने की आदत है, जो जाहिर है कि वह अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कहता है. लेकिन भारत को पता है कि ऐसी चीजों से हवा में और जमीन पर कैसे निपटना है, इसलिए मैं बहुत ज्यादा परेशान नहीं हूं.

वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 11 अगस्त 2025  सोमवार को विदेश मामलों की स्थायी संसदीय समिति की बैठक के बाद कहा अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर की ओर से भारत को दी गई हालिया परमाणु धमकियों पर विदेश मामलों की स्थायी समिति में चर्चा हुई. समिति ने इस तरह की टिप्पणी के लिए एक मित्र देश की जमीन के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है.

विदेश मामलों की स्थायी समिति के चेयरमैन शशि थरूर ने कहा समिति ने चिंता जताई है कि एक मित्र देश (अमेरिका) की जमीन का इस तरह से हमारे खिलाफ कुछ कहने के लिए दुरुपयोग किया गया. साथ ही, परमाणु धमकियों की जो आदत पाकिस्तान को है, उस पर विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में स्पष्ट प्रतिक्रिया दी गई है. हम भी उसी बयान को दोहराते हैं. समिति का दृष्टिकोण भी वही है, भारत पर कोई परमाणु धमकी काम नहीं करेगा और इस पर किसी भी दल की असहमति नहीं है.

पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फेल्ड (फील्ड) मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका के फ्लोरिडा में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय के साथ एक बैठक की. बैठक में मुनीर ने कहा कि भविष्य में भारत के साथ किसी भी संघर्ष की स्थिति में अगर पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा महसूस होता है, तो पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर भारत और आधी दुनिया को निशाना बना सकता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें