इनकम टैक्स से जुड़ी ये डेडलाइन, 7 अक्टूबर तक ऑडिट रिपोर्ट
📅 02 October 2022, 12:16 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा सात दिन बढ़ाकर सात अक्टूबर कर दी है। आयकर विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया आकलन वर्ष 2022-23 के लिए ऑडिट की विभिन्न रिपोर्ट दाखिल करने में करदाताओं और अन्य हितधारकों को आ रही परेशानियों को देखते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2022 करने का निर्णय लिया है।
आयकर कानून के तहत जिन करदाताओं को अपने खाते चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट करवाने होते हैं उन्हें आयकर विभाग में कर ऑडिट रिपोर्ट 30 सितंबर 2022 तक दाखिल करनी होती है। अब इसकी डेडलाइन बढ़ा दी गई है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
16 नवंबर से शुरू होगी : जनगणना कर्मी, 1 दिसंबर से हर घर का दौरा करेंगे : जाति और राष्ट्रीयता के लिए प्रमाणपत्र नहीं मांगा जाएगा