📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए मंत्री विजय शाह की याचिका खारिज

📅 15 May 2025, 07:40 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए मंत्री विजय शाह की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए मंत्री विजय शाह की याचिका खारिज

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए मंत्री विजय शाह की याचिका खारिज और कहां की यह कैसी भाषा का उपयोग दायरे में रहे, संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता.

आप मंत्री हैं, इसलिए आपको सुनें...? विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार,

कर्नल सोफिया कुरैशी के मामले में चौतरफा घिरे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले जबलपुर हाईकोर्ट ने मंत्री के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने का आदेश दिया तो वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को फटकार लगाई है. दरअसल, विजय शाह ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप मंत्री हैं, इसलिए बस आपकी सुनें.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर दलील देते हुे विजय शाह के वकील ने सीजेआई से अपील की कि गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है, ऐसे में आज ही याचिका पर सुनवाई करनी चाहिए. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तो फिर आप हाईकोर्ट जाइए, आप मंत्री हैं, केवल इसलिए आपको नहीं सुन सकते. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्री को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले की सुनवाई शुक्रवार को करने को कहा है. जिसकी तैयारी में विजय शाह जुट गए हैं. विजय शाह शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में वकीलों की फौज खड़ी करने वाले हैं, जिसमें कपिल सिब्बल, विवेक तंखा, इंदिरा जय सिंह और केटीएस तुलसी भी शामिल होंगे.

हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया

बता दें कि मंत्री विजय शाह की गुरुवार को मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि जबलपुर हाईकोर्ट में स्वतः संज्ञान याचिका पर सुनवाई हो रही है. जस्टिस अतुल श्रीधर और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच में सुनवाई चल रही है. टॉप ऑफ दी लिस्ट में मंत्री विजय शाह का मामला रखा गया है. हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एफआईआर की रिपोर्ट पेश की जाएगी. बीते बुधवार को हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे. हाईकोर्ट की बताई गई धाराओं के तहत ही एफआईआर दर्ज की गई है. कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था, जिसपर बवाल मचा हुआ है.

पार्टी ने कोई बड़ा फैसला नहीं लिया

मंत्री विजय शाह द्वारा विवादित बयान देने के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ आम लोग भी विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हालांकि अभी पार्टी ने कोई बड़ा फैसला नहीं लिया है. फिलहाल पार्टी ने एक रिपोर्ट आलाकमान को भेज दी है. संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार को विजय शाह के खिलाफ पार्टी कोई एक्शन ले सकती है. हालांकि विजय शाह लगातार माफी मांग रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें