📅 Tuesday, 08 September 2026 | 07:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,170 🥈 चांदी (1kg): ₹222,900 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
दिल्ली

सोनम वांगचुक आईसीयू में : अनशन तोड़ने पर उठे सवाल तो पत्नी ने दिया जवाब

📅 24 July 2026, 11:37 PM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोनम वांगचुक आईसीयू में : अनशन तोड़ने पर उठे सवाल तो पत्नी ने दिया जवाब
सोनम वांगचुक आईसीयू में : अनशन तोड़ने पर उठे सवाल तो पत्नी ने दिया जवाब

नई दिल्ली.

जंतर मंतर पर 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. हालांकि, अनशन खत्म होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इसके तरीके को लेकर सवाल उठाए जाने लगे. इस पर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है और उनका कड़ा बचाव किया है. गीतांजलि आंगमो ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग बिना सोचे-समझे सवाल उठा रहे हैं, जबकि उन्हें उस शारीरिक कष्ट को देखना चाहिए जो सोनम वांगचुक ने चुकाई है.

गीतांजलि ने बताया कि लगातार 26 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का वजन 11 किलोग्राम तक घट गया है. उनके शरीर की स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराना पड़ा है. वह इस समय डॉक्टरों की देखरेख में हैं और गंभीर स्थिति से उबर रहे हैं.

‘राजनीति छोड़िए, थोड़ी इंसानियत दिखाइए’

पति के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंतित गीतांजलि ने आलोचकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे अपने राजनीतिक आंकलन और उम्मीदों का बोझ डालने से पहले थोड़ी सहानुभूति दिखाएं. उन्होंने कहा, “सोनम वांगचुक की आलोचना करने से पहले इंसान को किसी बड़े मकसद के लिए 26 दिन भूखे रहने का नैतिक साहस हासिल करना चाहिए. उन्होंने आराम के बजाय देश और समाज के लिए यह त्याग चुना है.”

गीतांजलि ने जोर देकर कहा कि जो व्यक्ति निस्वार्थ सेवा के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा चुका है, उसके प्रति कम से कम संवेदनशीलता और इंसानियत दिखाई जानी चाहिए. उनकी इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग सोनम वांगचुक के समर्थन में उतर आए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें