📅 Saturday, 24 October 2026 | 04:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
दिल्ली

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की दुल्‍हन राजश्री : नए जीवन की शुरुआत

📅 09 December 2021, 10:18 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की दुल्‍हन राजश्री : नए जीवन की शुरुआत
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की दुल्‍हन राजश्री : नए जीवन की शुरुआत

नई दिल्ली : आरजेडी (RJD) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं. तेजस्वी यादव की आज दिल्ली में सगाई हो गई है और सगाई की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. दिल्ली में मीसा भारती के सैनिक फॉर्म हाउस में तेजस्वी की सगाई का कार्यक्रम हुआ है. शादी का कार्यक्रम भी गुरुवार देर रात तक होगा.

तेजस्‍वी यादव की सगाई व शादी में परिवार के सदस्‍य और कुछ खास मेहमान ही शामिल हो रहे हैं. मेहमानों की संख्‍या को सीमित रखे जाने की भी चर्चा है. बिहार से कुछ चुनिंदा लोग ही इस शादी में शामिल हो पाएंगे. आपको बता दें कि लालू का खुद का परिवार ही बहुत बड़ा है. तेजस्‍वी यादव की होने वाली दुल्‍हन का नाम राजश्री है. तेजस्वी की होने वाली पत्नी हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं. गुरुवार देर रात तक शादी का कार्यक्रम भी पूरा हो जाएगा. कार्यक्रम दो जगहों पर रखा गया है एक फॉर्म हाउस में सगाई और दिल्ली के बड़े होटल में शादी हो सकती है. हालांकि शादी को लेकर कोई कन्फर्मेशन दोनों में से किसी पक्ष की तरफ से नहीं किया गया है. ऐसे में सभी को यह जानने की इच्छा है कि लालू प्रसाद यादव के घर में आने वाली नई दुल्हन कौन है...! सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी की होने वाली दुल्हन ईसाई समाज से आती हैं. बताया जा रहा है कि उनकी होने वाली पत्नी तेजस्वी यादव की बहुत पुरानी दोस्त हैं. तेजस्वी की होने वाली पत्नी उनकी पुरानी क्लासमेट हैं. तेजस्वी की स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से ही हुई है और वहीं इन दोनों की दोस्ती हुई थी.

  • ये खबर भी पढ़े : पांच नाबालिग छात्राओं के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म : प्रिंसिपल सहित 15 शिक्षकों पर प्रकरण दर्ज

  • रहस्यमयी घर 100 साल से बंद पड़ा...देखा सबने लेकिन रहने कोई नहीं गया !

  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें