📅 Monday, 14 September 2026 | 11:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,770 🥈 चांदी (1kg): ₹216,200 🌧️ उज्जैन: 26°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा विपक्ष : संसद के मानसून सत्र में गतिरोध जारी

📅 11 August 2026, 10:58 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा विपक्ष : संसद के मानसून सत्र में गतिरोध जारी
गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा विपक्ष : संसद के मानसून सत्र में गतिरोध जारी

नई दिल्ली.

संसद के मानसून सत्र में छात्रों के मुद्दे और अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेरफेर को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध मंगलवार को भी जारी रहा। सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह को छात्रों के मुद्दे पर सदन में बयान देने की पेशकश के बावजूद विपक्ष अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष ने अपना रुख नहीं बदला है।

गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहा विपक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष शुरू से ही छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है। विपक्ष यह जानना चाहता है कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई में पेलेट गन के इस्तेमाल की अनुमति किसने दी। इसके साथ ही विपक्ष छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग कर रहा है। तीसरी मांग अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में कथित हेरफेर के आरोपों पर सरकार से जवाब और संसद में चर्चा की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें