📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने लड़की को दी रूह कंपा देने वाली सजा, पुलिस भी रह गयी दंग

📅 15 September 2021, 05:31 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने लड़की को दी रूह कंपा देने वाली सजा, पुलिस भी रह गयी दंग
प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने लड़की को दी रूह कंपा देने वाली सजा, पुलिस भी रह गयी दंग

अपनी पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को उसके माता-पिता ने रूह कंपा देने वाली सजा दी। आरोपी युवती को उसकी ससुराल से जबरदस्ती अपने घर ले आए और गर्म चाकू से उसके शरीर को दाग दिया। अगले दिन जब युवक ने अपनी पत्नी की हालत को देखा तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए युवती के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भलस्वा डेयरी इलाके की है। 

पीड़िता की पहचान स्वामी श्रद्धानंद निवासी आनंदी (19) के रूप में हुई है। आनंदी ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रंजन से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। 7 सितंबर को दोनों ने रोहिणी कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया। 

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120% रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

ये भी पढ़े : इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सही ITR फॉर्म चुनना जरूरी, नहीं तो आ सकता है नोटिस

शादी करने के बाद वह अपने ससुराल पहुंची। उस समय उसकी सास सुनीता देवी घर पर नहीं थी। उसकी ननद को बच्चा होना था इसलिए वह अस्पताल गई थी। रात में वह घर पहुंची। रात करीब तीन बजे उसकी मां अनिता देवी रंजन के घर पहुंची और जबरदस्ती उसे अपने घर ले गई। हालांकि उसकी सास से कहा कि बच्चों ने शादी कर ली है इनको यहीं रहने दो, लेकिन उसकी मां नहीं मानी और अपने साथ लेकर चली गई। आनंदी ने आरोप लगाया कि परिजनों ने अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर उसकी पिटाई कर दी और फिर चाकू को गर्म कर उसके चेहरे, हाथ और पैर को दाग दिया। 

उसकी मां ने उसे डराने के लिए उसपर मिट्टी का तेल डाल दिया। सुबह आठ बजे उसका पति रंजन उसके घर पर आया और उसकी दयनीय हालत देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पुलिस ने इस मामले में आनंदी की मां अनिता देवी और पिता राजन सैनी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें