माता वैष्णो देवी मंदिर में भी पूरी तरह ब्लैकआउट : पाकिस्तान के सियालकोट मैं भारत का बड़ा हमला.
जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव और संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए वैष्णोदेवी मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में अस्थायी ब्लैकआउट लागू किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि रात के समय किसी भी संभावित ड्रोन या हवाई हमले से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
श्रद्धालुओं को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है और यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।
इसके साथ ही जम्मू एयर स्ट्रिप पर एक रॉकेट दागा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाबलों ने एयरस्ट्रिप क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा, सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई है। सीमा पार से की जा रही इस अकारण फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।
बीते दो-तीन दिनों में माता वैष्णोदेवी यात्रा में भारी गिरावट आई है, जिससे कटरा से लेकर भवन परिसर तक आमतौर पर दिखने वाली चहल-पहल लगभग गायब है। अब यात्रा मार्गों पर गिने-चुने श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त