📅 Thursday, 03 September 2026 | 02:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,627.60 ▼ -316.70 (-0.41%) निफ्टी 50: 23,916.85 ▼ -138.95 (-0.58%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 28°C (बारिश)
दिल्ली

श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली में बड़ा हादसा : पांच युवकों की मौत

📅 29 August 2022, 01:59 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली में बड़ा हादसा : पांच युवकों की मौत
श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली में बड़ा हादसा : पांच युवकों की मौत

दिल्ली : दक्षिण-पूर्व दिल्ली में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। डीएनडी पुल के पास ग्रेटर नोएडा से मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लड़के यमुना में डूब गए। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, गोताखोर व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। बाद में बचाव कार्य शुरू किया गया। शाम होते-होते बचाव दल ने एक-एक कर सभी पांच लड़कों के शव यमुना से बरामद कर लिए।

शवों को कब्जे में लेकर सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सभी मृतक ग्रेटर नोएडा के लिए सलारपुर गांव के रहने थे। इनमें दो सगे भाईयों की भी डूबने से मौत हुई है। शुरुआत में सूचना नोएडा पुलिस को जाने से बचाव कार्य में देरी हुई। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव निवासी अंकित (20) पुत्र राजेंद्र, लकी (16) पुत्र राजेंद्र, ललित (17) पुत्र हरीकिशोर, बीरू (19) पुत्र रामनाथ और ऋतुराज उर्फ शानू (20) पुत्र मुन्ना श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने दोपहर में हादसे की सूचना इनके परिजनों को दे दी थी। इसके बाद से गांव में मातम का माहौल है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब एक बजे डीएनडी यमुना पुल के नीचे हुआ। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर करीब 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। श्रद्धालु नाचते-गाते लोग प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे। अचानक मूर्ति पानी में फंस गई। मूर्ति को आगे विसर्जित करने के लिए समूह से छह लड़के यमुना में आगे बढ़े। मूर्ति को तो लड़कों ने खींचकर निकाल लिया, इसके बाद सभी आगे गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक यमुना के गहरे में जाकर लड़के डूबने लगे। शोर-शराबा हुआ तो किसी तरह एक लड़के को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पांच लड़के यमुना में गहरे पानी में डूब आगे बह गए।

हादसे के बाद घटनास्थल से लोगों ने कॉल की तो कॉल नोएडा पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच भी गई। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने पर यूपी पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जिस जगह हादसा हुआ है वह इलाका दिल्ली पुलिस का है। इसके बाद करीब सवा घंटे बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर जामिया नगर थाना पुलिस के अलावा दमकल विभाग, बोटक्लब व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे बचाव कार्य चला। इसके बाद सभी के शव बरामद कर लिए गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें