📅 Monday, 05 October 2026 | 02:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
दिल्ली

LPG Price 1 Sep : एलपीजी सिलेंडर आज से ₹100 सस्ता : 1 सितंबर को एलपीजी के नए रेट जारी

📅 01 September 2022, 09:56 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LPG Price 1 Sep : एलपीजी सिलेंडर आज से ₹100 सस्ता :  1 सितंबर को एलपीजी के नए रेट जारी
LPG Price 1 Sep : एलपीजी सिलेंडर आज से ₹100 सस्ता : 1 सितंबर को एलपीजी के नए रेट जारी

दिल्ली : देश में महंगाई की मार झेल रही जनता को महीने के पहले दिन बड़ी राहत मिली. 1 सितंबर 2022 को गैस सिलेंडर (LPG cylinders) के दामों में कमी देखने को मिली है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती हुई है. हालांकि, दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है. जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है. 

एलपीजी सिलेंडर आज से 100 रुपये तक सस्ता हो गया है। इस महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हुए थे। इंडियन ऑयल द्वारा आज यानी 1 सितंबर को एलपीजी के नए रेट जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलेगा। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई है।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)

लेह     1299

आईजोल      1205

श्रीनगर      1169

पटना      1142.5

कन्या कुमारी     1137

अंडमान       1129

रांची      1110.5

शिमला       1097.5

डिब्रूगढ़       1095

लखनऊ       1090.5

उदयपुर       1084.5

इंदौर        1081

कोलकाता      1079

देहरादून      1072

चेन्नई     1068.5

आगरा        1065.5

चंडीगढ़       1062.5

विशाखापट्टनम        1061

अहमदाबाद       1060

भोपाल       1058.5

जयपुर      1056.5

बेंगलुरू       1055.5

दिल्ली        1053

मुंबई      1052.5

19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के नए रेट

आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपये की जगह 1885 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में पहले यह 2095.50  रुपये में मिलता था, लेकिन एक सितंबर से 1995.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1844 और चेन्नई में 2045 रुपये हो गई है।

स्रोत: आईओसी

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें