📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

Kiren Rijiju road accident : श्रीनगर हाईवे पर कानून मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

📅 09 April 2023, 10:34 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Kiren Rijiju road accident : श्रीनगर हाईवे पर कानून मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
Kiren Rijiju road accident : श्रीनगर हाईवे पर कानून मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। उनकी कार से एक टकरा गया। लेन बदलने के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, संयोग अच्छा था कि इस हादसा में कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी बाल-बाल बच गए। कानून मंत्री किरेन रिजिजू, जम्मू-कश्मीर के बनिहाल जा रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास एक भरे हुए ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया मंत्री सुरक्षित पहुंच गए

एक्सीडेंट के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बाल बाल बच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई और माननीय मंत्री को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा दिया गया।

वीडियो भी आया सामने

घटना के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के वीडियो में सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए केंद्रीय मंत्री की काली स्कॉर्पियो का दरवाजा खोलते और लोगों को बाहर निकालते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री वाहन से बाहर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड उनके आसपास हैं।

यंहा देखे एक्सीडेंट का वीडियो 

सुबह ही केंद्रीय मंत्री ने किया था खूबसूरत वादियों में यात्रा का वर्णन

इससे पहले शनिवार को दिन में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी जम्मू-कश्मीर की सुंदर वादियों में यात्रा के प्लान को साझा किया था। उन्होंने यह कहते हुए ट्वीट किया कि पूरी यात्रा के दौरान सुंदर सड़क का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह एक लीगल सर्विस कैंप में भाग लेने के लिए जम्मू से उधमपुर जा रहे। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें