📅 Tuesday, 06 October 2026 | 08:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,030 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
दिल्ली

केजरीवाल फिर संकट में : जेल से बंद महाठग सुकेश ने गिराया लेटर बम

📅 13 April 2024, 02:17 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
केजरीवाल फिर संकट में : जेल से बंद महाठग सुकेश ने गिराया लेटर बम
केजरीवाल फिर संकट में : जेल से बंद महाठग सुकेश ने गिराया लेटर बम

नई दिल्ली. 

दिल्ली शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सहित मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन जेल में हैं. वहीं इस मामले में संजय सिंह हाल ही में जेल से बाहर आए हैं. इस बीच महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने इस मामले में एक और लेटर लिखा है. इस लेटर में चंद्रशेखर ने दावा किया है कि वह जल्द ही बड़ा खुलासा करेगा.

सुकेश ने अपने लेटर में कहा है कि जल्द ही और चैट्स सामने लेकर आऊंगा. जेल सुपरिटेंडेंट धनंजय रावत मुझ पर दबाव बना रहे हैं कि मैं आम आदमी पार्टी के खिलाफ सबूत नहीं दूं. यह जानना हर किसी के लिए जरूरी है कि धनंजय रावत दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री सत्येन्द्र जैन और कैलाश गहलोत के करीबी सहयोगी हैं. मूल रूप से, वह AAP सिंडिकेट सदस्य हैं, जिसने सत्येन्द्र जैन और पूर्व-डीजी, संदीप गोयल की ओर से मुझसे 1.5 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी वसूल की.

सुकेश ने लेटर में आरोप लगाते हुए आगे लिखा है कि धनंजय रावत को आम आदमी पार्टी के सिंडिकेट सदस्यों के खिलाफ मेरे बयानों, शिकायतों और सबूतों को वापस लेने के लिए जबरन वसूली करने, डराने और दबाव डालने के लिए पोस्ट किया गया है.

केजरीवाल को संबोधित करते हुए सुकेश ने लेटर में आगे लिखा पिछले 3 दिनों से केजरीवाल जी, आपके सिंडिकेट सदस्य और जेल मंत्री कैलाश गहलोत जेल के अधिकारियों के जरिए मुझ पर दबाव बना रहे हैं. उन्होंने कहा है कि आपके खिलाफ मुझे तुरंत बयान देना बंद कर देना चाहिए. लेकिन दुर्भाग्य से मैं हर एक बात को उजागर करके ही रहूंगा. जैसे ही सीबीआई अदालत शुरू होगी मैं सरकारी गवाह बन जाऊंगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें