भारत देश में गुटखा-तंबाकू पर रहेगा प्रतिबंध, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर मिलेगी सजा : गृह मंत्रालय संयुक्त सचिव पीएस श्रीवास्तव
दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा, गंभीर बीमारियों के इलाज सभी अस्पतालों में जारी रहेंगे। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पीएस श्रीवास्तव ने कहा, राज्यों में गुटखा-तंबाकू की बिक्री पर लगाए जाएंगे प्रतिबंध नई दिल्ली गृह मंत्रालय ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में गुटखा-पान, तंबाकू, शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी मंत्रालय की संयुक्त सचिव पीएस श्रीवास्तव ने दी।
● सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर ही औद्योगिक इकाइयों को काम करने की अनुमति
उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी राज्यों को केंद्र सरकार ने निर्देश दे दिया है। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर ही औद्योगिक इकाइयों को काम करने की अनुमति दी जाएगी। सार्वजनिक जगहों पर थूकना अपराध है। लॉकडाउन के दौरान जो इकाइयां बंद रहेंगे उनमें रेल, सड़क यातायात और हवाई यात्रा शामिल हैं। इसके अलावा देश में होटल, रेस्टूरेंट, फैक्ट्रियां और स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। हालांकि, लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए होटल और लॉज खुले रहेंगे। वहीं शॉपिंग कॉमप्लेक्स, मॉल और सिनेमा हॉल लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। तीन मई तक किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन और राजनीतिक सभाओं पर रोक लगी रहेगी। देश के सभी पूजा स्थल भी इस दौरान तरह से बंद रहेंगे। वहीं जो इलाकें हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं वहां जरूरी सामान ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
● मेक इन इंडिया के तहत देश में बनाए जाएंगे उपकरण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोनावायरस से निपटने के लिए कंफेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बैठक की। इसमें तय हुआ कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए मेक इन इंडिया का सहारा लिया जाएगा। इसी के तहत देश में स्वास्थ्य उपकरण बनाए जाएंगे।
● 325 जिलों में कोई केस नहीं आए
देश में 325 ऐसे जिले हैं जहां कोई केस नहीं सामने आए हैं। हमारा कोरोना संक्रमितों के इलाज पर फोकस है। देश में 12.5þ के हिसाब से संक्रमित सही हो रहे हैं। अभी तक देश में 2 लाख 90 हजार 434 लोगों की जांच हुई है। इसकी क्षमता बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। देश में 27 ऐसे जिले हैं जहां पहले संक्रमित पाए गए थे और अब पिछले 14 दिनों से यहां कोई नया मामला सामने नहीं आया है। बाहर निकलने वाले सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है।
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम : CEC ज्ञानेश कुमार का 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में करेंगे आंदोलन