📅 Sunday, 13 September 2026 | 07:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर : विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पर

📅 06 May 2023, 10:46 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर : विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पर
आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर : विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली :

आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश (country) का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 28 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में 4.532 अरब डॉलर ($ 4.532 billion increased) बढ़कर 588.78 अरब डॉलर ($ 588.78 billion) पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 28 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 4.532 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में अहम योगदान देने वाली वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी पांच अरब डॉलर बढ़कर 519.485 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 49.4 करोड़ डॉलर घटकर 45.657 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.466 अरब डॉलर हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 40 लाख डॉलर घटकर 5.172 अरब डॉलर रह गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें