📅 Friday, 13 November 2026 | 03:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -110.80 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,700 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Gold-Silver Price Today : सोने का भाव टूटा, चांदी हो गई इतनी सस्ती : इस तरह जानें अपने शहर का भाव

📅 27 May 2022, 02:13 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gold-Silver Price Today : सोने का भाव टूटा, चांदी हो गई इतनी सस्ती : इस तरह जानें अपने शहर का भाव
Gold-Silver Price Today : सोने का भाव टूटा, चांदी हो गई इतनी सस्ती : इस तरह जानें अपने शहर का भाव

नई दिल्ली : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, दोनों की कीमतों में आई ये गिरावट मामूल रही। लेकिन, अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में कितनी कमी आई है यह जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत में 0.04 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव टूटकर 50,800 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है।

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

जहां सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं चांदी का भाव भी गुरुवार को 0.16 फीसदी टूट गया। इस कमी के बाद चांदी की कीमत कम होकर 61,437 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

इस तरह जानें अपने शहर का भाव

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें