📅 Tuesday, 06 October 2026 | 04:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

सोना 250 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 1200 रुपये मजबूत

📅 01 October 2023, 01:53 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोना 250 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 1200 रुपये मजबूत
सोना 250 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 1200 रुपये मजबूत

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,950 रुपये प्रति  10  ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि इस दौरान चांदी 1,200 रुपये की तेजी के साथ 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,950 रुपये प्रति  10  ग्राम पर बंद हुआ था। 

हालांकि इस दौरान चांदी 1,200 रुपये की तेजी के साथ 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 19 मार्च के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गया। 

वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,871 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस हो गई। गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने के संकेत के बाद सप्ताह की शुरुआत से ही सोने में गिरावट का रुख बना हुआ है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें