दिल्ली

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा का निधन, पीएम ने जताया शोक : प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Sunil Paliwal-Anil Bagora
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा का निधन, पीएम  ने जताया शोक : प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा का निधन, पीएम ने जताया शोक : प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा  के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान शासकीय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी स्तर पर कोई भी मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। उन्होंने अपना 93 वां जन्मदिन कल ही मनाया था। उनके नजदीक परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। कल रात ही तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है। श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। मोदी ने ट्वीट किया कि मोतीलाल वोरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक थे। कई दशक के राजनीतिक जीवन में उनके पास विशाल प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव था, उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना... ओम शांति। वही  राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह ऐसे असाधारण व्यक्तित्व के धनी और अनुभवी नेता थे, जिनका पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित था। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम किया। उनका निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने वोरा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत याद करेंगे, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी शोक संवेदना है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख जताते शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मप्र, छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि देश के वरिष्ठ राजनेता थे। वे उस पीढ़ी से थे, जिसने सेवा की राजनीति की है और देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। वे अजातशत्रु राजनेता थे। 1990 में उनके साथ मैं विधायक था। मृदुभाषी और सबको स्नेह करने वाले थे। जब भी कोई समस्या उनके पास लेकर जाते थे, वे बिना किसी दल का विचार किए गुण-दोष के आधार पर समाधान करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि उन्होंने जीवनपर्यंत विभिन्न् पदों पर रहकर कांग्रेस की सेवा की और पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। एक दिन पहले ही उनका 93वां जन्मदिन था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वोरा जी का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके मुख्यमंत्री रहते मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था। उनके जैसा मेहनती, लगनशील और ईमानदार नेता नहीं देखा। पालीवाल वाणी के संपादक श्री सुनील पालीवाल, प्रबंध संपादक श्री अनिल बागोरा ने श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर देश ओर कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति पहुंची, उनके परिजनों को हमारे समूह की ओर से शोक संवेदना है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406  

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News