📅 Sunday, 15 November 2026 | 12:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
दिल्ली

गाजियाबाद में डकैतों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारी गोली, दो बेटों और पिता की मौत

📅 30 June 2021, 01:02 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गाजियाबाद में डकैतों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारी गोली, दो बेटों और पिता की मौत
गाजियाबाद में डकैतों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारी गोली, दो बेटों और पिता की मौत

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोमवार तड़के एक कपड़ा कारोबारी एक घर में हथियारों से लैस डकैतों ने परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी. इस वारदात में पिता समेत दो बेटों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे  इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की तफ्तीश में जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले के यहां सुबह तीन बजे के करीब बदमाश डकैती के इरादे से घुसे. इस दौरान उन्होंने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 साल के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी दी. उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर से बदमाश नकदी और जेवरात भी लूट ले गए. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है.

विरोध करने पर मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को गोली मारी है. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, फातिमा नाम की महिला की हालत गंभीर है. मौके पर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मारी गई है. जिसके बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने तीन लोगों को मृत पाया जबकि एक महिला घायल थी. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की जांच की जा रही है. मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें