📅 Sunday, 04 October 2026 | 07:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Congress : 138 वें स्थापना दिवस पर “कांग्रेस को मिली संजीवनी”

📅 29 December 2022, 01:40 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Congress : 138 वें स्थापना दिवस पर “कांग्रेस को मिली संजीवनी”
Congress : 138 वें स्थापना दिवस पर “कांग्रेस को मिली संजीवनी”

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी अपना138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस को संजीवनी मिली है। इस यात्रा से भाजपा घबरा गयी है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है।

कांग्रेस की विचारधारा को देश में जबरदस्त समर्थन  : Mallikarjun Kharge 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की कई उपलब्धियां गिनाई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी है। देश भर में फैले हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से संजीवनी मिली है। यात्रा ने दिखा दिया है कि कांग्रेस की विचारधारा को देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इससे आज हमारे विरोधियों में घबराहट पैदा हुई है।

Congress ने जारी किया वीडियो

कांग्रेस पार्टी ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें कांग्रेस के संघर्षों के इतिहास और कैसे यह दशकों बाद भी कांग्रेस आज मौजूद है इस बारे में बताया गया है। कांग्रेस की विचारधारा कल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी और आज भी बहुत महत्वपूर्ण है। कल इसी विचारधारा के बल पर हमने अंग्रेजों को भगाकर अपने अधिकारों की लड़ाई जीती थी, आज भी इसी विचारधारा के बल पर हम देश से अन्याय और नफरत का खात्मा करेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें