NDA में लौटे चंद्रबाबू नायडू : BJP-जनसेना के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली : भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लंबे समय तक रहे आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (TDP) नेता चंद्रबाबू नायडू फिर राजग में लौट आए है। उनके साथ आंध्र प्रदेश से जुड़ी जनसेना पार्टी भी राजग में शामिल हुई है। दोनों ही दलों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव अब भाजपा के साथ मिलकर लड़ने का एलान किया है। साथ ही संकेत दिए है कि जल्द ही तीनों दलों में सीटों का बंटवारा भी हो जाएगा।
संयुक्त बयान में जेपी नड्डा, चंद्रबाबू और जनसेना अध्यक्ष पवन कल्याण ने दावा किया कि यह गठबंधन आंध्र प्रदेश की जनता की सभी अपेक्षाओं को पूरा करेगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शनिवार को टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू और जनसेना पार्टी ने राजग में शामिल होने का औपचारिक एलान किया है। दोनों दलों के राजग में शामिल होने को लेकर लंबे समय चर्चा चल रही थी। इससे पूर्व भी नायडू ने इसे लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिले थे।
नायडू ने की PM मोदी की तारीफ
इस बीच, चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी की अगुवाई में देश में दस सालों में हुए कार्यों की तारीफ की और कहा कि अब सभी मिलकर उनके कामों को और रफ्तार देंगे। उन्होंने देश को विकसित बनाने का जो सपना देखा है और उस दिशा में आगे बढ़े है उसे हम जरूर पूरा करेंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!