रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना झूठी साबित हुई
दिल्ली : रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शुक्रवार अल-सुबह ही बम रखे होने की सूचना मिली। फ्लाइट सुबह करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। सभी क्रू के सदस्यों और यात्रियों को आनन-फानन में उतारा गया। फिलहाल अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
इससे पहले पिछले हफ्ते ही डीजीसीए को ईरान से चीन जा रही एक फ्लाइट में भी बम होने की सूचना मिली थी। तब भारत की तरफ से एहतियात बरतते हुए ईरान की महान एयर की इस फ्लाइट को जयपुर में लैंड करने की पेशकश की गई थी। वायुसेना ने फ्लाइट को लैंड कराने के लिए सुखोई लड़ाकू विमान भी भेजे थे। हालांकि, बाद में इस फ्लाइट में बम की सूचना झूठी साबित हुई थी।
विमान की जांच जारी
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह रूस के मास्को शहर से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल बाद दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर विमान लैंड हुआ। इसके बाद विमान की जांच जारी है। तसल्ली की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
फोटो सोशल मीडिया
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता